आपके फ़ोन से गायब हो जाएंगी ये 5 चीजे

पवन ओझा टेक : आज हम ऐसी दुनिया में रह रहे है जहा पर लोगो को नयी नयी तकनीक देखने को मिल रही है . हम यह भी जानते है की आने वाले समय में हमारे जीने का तरीका भी बदल जायेगा . टेक्नोलॉजी एक ऐसा हिस्सा बन गया है हमारे जीवन का की हम उसके अनुसार अपने आप को ढालते जा रहे है . आज हम टेक्नोलॉजी से घिरे हुए है और स्मार्टफोन इसका सबसे बड़ा उदहारण है . जब पहली बार फ़ोन को लॉन्च किया गया था तब किसी को यह खबर नहीं था की ये छोटी सी चीज आगे चल कर कंप्यूटर को भी टक्कर देगी और नतीजा आपके सामने है . आज हम आपको कुछ ऐसे ही चीजो के बारे में बतायेंगे जो आगे चलकर आपके फ़ोन से हटा दिए जायेंगे -

फिंगरप्रिंट स्कैनर :


Third party image reference
आपको बहुत जल्द आने वाले फ़ोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को नहीं मिलेगा . इसकी शुरुवात एप्पल ने कर दी है अपने तीन स्मार्टफोन जिनके नाम iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR है इसमें कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर को हटा दिए है . इन फ़ोन पर कंपनी ने फेसआईडी पर भरोषा किया है . हालांकि अभी हाल ही में Vivo, Oppo और OnePlus द्वारा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का ट्रेंड लाया है लेकिन हम उम्मीद करते है आने वाले वक़्त में आपके फ़ोन पर फिंगरप्रिंट गायब हो जाएगी .

वायर्ड चार्जर :


Third party image reference
अब टेक्नोलॉजी इक कदर आगे बढ़ गयी है की लोगो को अब वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगा . कार में मोबाइल चार्ज करने के लिए कारों के अन्दर वायरलेस चार्जिंग पैड्स आ रहे है . और आगे चलकर हम यह साफ़ कह सकते है की आने वाले चार्जर और एडाप्टर पूरी तरह से बीते दिनों की बात हो जाएगी . आगे चलकर हम यह भी देख सकते है चार्जर रखने का झमेला ही ख़तम और पब्लिक वायरलेस चार्जर से इस्तेमाल किया जा सकता है .

हैडफ़ोन जैक और वॉल्यूम बटन :


Third party image reference
पारंपरिक 3.5mm हैडफ़ोन पहले ही फैशन से नदारत है और यह कुछ टॉप-हाई फ़ोन पर नहीं आ रहे है . इसी के साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एक नया मल्टी-फंक्शन पॉवर/वेक बटन ला सकती है जिसको हम वॉल्यूम बटन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है .

माइक्रोएसडी कार्ड :


Third party image reference
यह एक जानामाना तथ्य है की बाहारी माइक्रोएसडी कार्ड्स स्मार्टफोन की परफॉरमेंस पर असर डालते है . इसी लिए बड़ी कंपनी अपने स्मार्टफोन में इनबिल्ड स्टोरेज दे रही है जो साफ जाहिर करती है की आगे चलकर माइक्रोएसडी कार्ड को हटा दिया जाये .

सिंगल लेंस कैमरा :


Third party image reference
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अब अपने स्मार्टफोन पर सिंगल रियर कैमरा देना बंद कर रही है . आज हम हर स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देख रहे है जबकि ट्रिपल और क्वैड कैमरा भी मार्केट में आ गयी है . आगे चलकर हम यह देख सकते है की सिंगल रियर कैमरा को पूरी तरह से हटा दिया जायेगा और दुआले, ट्रिपल और क्वैड कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा .

Comments